• अव्यवस्था की पोल खोल रहे बिना बेड के ड्यूटी करते पुलिस विभाग के कर्मचारी।
अयोध्या: अयोध्या जनपद के एक स्कूल में बेंच पर पुलिस का सोने का तस्वीर वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है बताया जा रहा है कि गैर जनपद से आए पुलिसकर्मी को महाराजा इंटर कॉलेज में ठहरने की व्यवस्था की गई है जहां पर ना सोने की व्यवस्था है और ना ही शुद्ध पेयजल तथा खाने का प्रबंध भी नहीं किया गया है। इससे साफ जाहिर होता है कि पुलिस विभाग के अव्यवस्था की पोल खुल रही है जहां एक तरफ अयोध्या जनपद से लेकर देश-विदेश तक चौतरफा विकास की गूंज उठ रही है। और चौड़ी सड़कें, चकाचक रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बढ़िया होटल, बाजार प्रतिष्ठान और सबसे ऊपर भव्य दिव्य श्री राम मंदिर। हर तरफ से विकास की गंगा राम नगरी में बह रही है। देश विदेश से लाखों श्रद्धालु आ रहे है। और इन लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस के सिपाहीयों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो स्कूल की बेंचो पर दिन काटने को मजबूर हैं। ये हालत गैर जनपदों से आए पुलिस वालों की बताई जा रही है। पुलिस वालों की तस्वीर बेंच पर सोते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
Leave a Reply