रिपोर्टर देवीनाथ लोखंडे
जिला बैतूल
बलात्कार के आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली बैतूल में दिनांक 19.07.2024 को पीडीता ने रिपोर्ट किया कि आरोपी आकाश बरबेडे के द्वारा स्वयं को शादी शुदा होने के बाद भी कुंवारा बताकर पीडीता को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाकर शारीरिक संबंध बनाये गये थे । उक्त रिपोर्ट पर आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 450,366,376(2)(एन) का पंजीबध्द किया गया था,आरोपी घटना दिनांक से फरार था । मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी आकाश अर्जुन नगर गंज की तरफ घूम रहा है । आरोपी की गिरप्तारी हेतू पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया । आरोपी आकाश बरबडे पिता मानकराव 26 साल निवासी दतौरा थाना सांईखेड़ा जिला बैतूल को घेराबंदी कर पकडा जाकर गिरफ़्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही उनि चित्रा कुमरे , प्रआर 393 महेन्द्र , प्रआर 94 अभिजीत खलतकर, की विशेष भूमिका रही है ।


















Leave a Reply