पतलोट सड़क हादसे के मृतकों के परिजनों को दिए चेक बाउंस
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू ने प्रशासन पर लगाया परिजनों से क्रूर मजाक करने का आरोप
नैनीताल जिले के पतलोट में बीती 5 जून को हुए हादसे में जिला प्रशासन पर मृतकों के परिजनों के साथ क्रूर मजाक करने का आरोप लगा है। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को मुआवजा के लिए दिए गए सभी चेक बाउंस हो गए हैं।
कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री हरीश पनेरू ने शुक्रवार को लोनिवि विश्राम गृह में प्रेस वार्ता कर बताया कि 5 जून को हल्द्वानी से पुटपुड़ी जा रही मैक्स पतलोट मोटर मार्ग से दो किलोमीटर पहले अनरबन के पास बेकाबू होकर खाई में गिर गई थी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि मृतकों के परिजनों को जिला प्रशासन की ओर से दो-दो लाख रुपये के आर्थिक सहायता के चेक दिए थे, ये चेक बाउंस हो गए। आरोप लगाया कि एक नहीं तीन-तीन बार चेक बाउंस हुए। कहा कि प्रशासन ने मृतकों के परिजनों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। इसको लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। इधर, जिला प्रशासन ने इसको लेकर स्पष्टीकरण दिया है।
“विभागीय बैंक खाते में पर्याप्त
6 धनराशि है, बैंक से चेक बाउंस को लेकर वार्ता की गई तो सामने आया कि मामला चेक बाउंस का नहीं है। बैंक की स्थानीय शाखा ने उपरोक्त चेक क्लियरिंग को दिए थे। सेंट्रलाइज्ड सर्वर से हस्ताक्षर भिन्नता की आपति लगने पर चेक वापस हुए हैं। प्रभावितों के खातों में धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से भेजी जा रही है। भविष्य में आर्थिक सहायता के चेक न देकर सीधे खाते में आरटीजीएस से हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं।” फिंचाराम चौहान, एडीएम, नैनीताल
Leave a Reply