Advertisement

गनीपुर जोगपुर बरतल लेखपाल सचिन मिश्रा हुआ निलंबित

न्यूज रिपोर्टर : विकाश बाबू शाक्य

जनपद फर्रूखाबाद

सत्यार्थ न्यूज फर्रूखाबाद:  जिलाधिकारी फर्रुखाबाद के  तत्काल प्रभाव आदेश पर रिश्वतखोर लेखपाल सचिन मिश्रा लेखपाल को निलम्बित किया गया।

दिनांक 13 मार्च 2024 को शीलेंद्र कुमार पुत्र शिवदयाल निवासी अस्पताल रोड़ नवाबगंज ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था जिसमें उल्लेख किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया हमने भूमि क्रय के लिए लेखपाल की अनुमति मांगी थी जिसपर लेखपाल सचिन मिश्रा द्वारा बीस हजार रूपए मांगे गए जिसपर दोनों पक्षों की पांच हजार पर सहमति हुई और 3500 नगद लिए और शेष 1500 रुपए लेखपाल के मुंशी राजकिशोर तिवारी के फोन पे में डाले गए जिसमें फर्जी निस्तारण किया गया।

जिसकी जॉच सदर उप जिलाधिकारी के स्थलीय और अभिलेखीय जांच में लेखपाल सचिन मिश्रा दोषी पाए गए। जांच के आधार पर लेखपाल सचिन मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!