Advertisement

सुसनेर – भाजपा नेता दिलीप सकलेचा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया पौधारोपण

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज
मनोज कुमार माली सुसनेर

भाजपा नेता दिलीप सकलेचा ने एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया पौधारोपण

 

सुसनेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक पेड़ मां नाम लगाने के अभियान की शुरुआत की थी जिसको प्रदेश के मुख्यमंत्री डाक्टर मोहन यादव ने पूरे मध्यप्रदेश में इस अभियान के अंतर्गत 5 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य रखा है वही भाजपा संगठन भी बूथ स्तर तक पौधारोपण अभियान चलाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प बूथ एवं शक्तिकेन्द्र के कार्यकर्ताओं के माध्यम से अभियान को गति दे रहा है। उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप सकलेचा ने अपने जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत स्थानीय कंठाल नदी किनारे स्थित श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर मठ परिसर में भाजपा मंडल सुसनेर के कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ के साथ वृक्षारोपण किया। उन्होंने अपने संदेश में पर्यावरण को सुरक्षित रखने की सलाह दी। वहीं मौजूद भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत ने रोपण किए गए पौधे के लालन पालन का जिम्मा लिया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने इस अवसर पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्य प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव के आह्वान पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पूरे प्रदेश में करोड़ों की संख्या में पौधे लगाए जायेंगे। आम जन मानस और पार्टी के नेता व सभी कार्यकर्ताओं को इस मुहिम में जुट कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना है। मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल ने बताया की बीजेपी कार्यालय पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम अभियान का शुभारंभ हुआ और यह अभियान हम सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाने से ही पूरा होगा। वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर धीरेंद्र पांडे ने कार्यकर्ताओं को जानकारी देकर बताया कि वैसे तो पौधारोपण प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक अभियान के रूप में आगे भी जारी रहेगा। लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने के लिए पेड़ों का बसना अति आवश्यक है। इस बार देश प्रदेश में जिस प्रकार गर्मी का वातावरण बना है उसने हम सभी को पेड़ पौधों के महत्व का अहसास कराया है।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी, मण्डल महामंत्री पवन शर्मा, पार्षद प्रदीप सोनी, मोहन क़ानूडिया, राणा प्रथमपालसिंह, कालुसिंह गणेशपुरा, कालूसिंह चौहान नाहरखेड़ा, सीताराम परमार, अंशुल जैन, ओम भेनिया, कमल भावसार, देवकरण मीणा, गिरजाशंकर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
चित्र : सुसनेर में भाजपा नेता दिलीप सकलेचा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण करते हुए।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!