शुक्रवार
सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर
पानी की निकासी नहीं होने सेगंदगी एवं बदबू से परेशान वार्डवासी
जमुनिया रोड सुमन मैरिज गार्डन रोड पर नाली निकासी नहीं होने से पानी जमा रहने के कारण बदबू एवं मच्छर से वार्ड वासी परेशान अभी शुरुआत में बारिश होना आरंभ ही नहीं हुई की पानी का जमावड़ा भरा रहता है यही कारण है कि यह पानी बदबू एवं मच्छर पैदा करने में समर्थ हो गया है नाली निर्माण एवं निकासी नहीं होने से पानी एक जगह एकत्रित हो रहा है यही कारण है कि यह पानी बहुत ही गंदा एवं बदबू दे रहा हैं जबकि स्वच्छ भारत अभियान के तहत वार्ड वासियों को राहत की कोई भी किसी भी प्रकार से नहीं है रामचंद्र जी ,मास्टर सा, रमेश चंद्र माली, राधेश्याममाली, गोकुल प्रसाद माली, नंदू बाई, पियाकबाई , अजलि कुमारी वार्ड वासियों के द्वारा वार्ड क्रमांक 12की पार्षद महोदय श्रीमती मीना शर्मा पति पवन शर्मा जिला महामंत्रीसे संपर्क करने पर बताया जाता है कि गली निर्माण के लिए टेंडर हो चुका है परंतु बारिश के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा परंतु वार्डवासी अपने जीवनचार्य कैसे व्यतीत करें यहां पर गंदगी एवं कचरा की भरमार है और यहां पर खाली जगह होने की वजह से लोगों ने अपने-अपने घरों का पानी एक जगह एकत्रित कर दिया गया जबकि उनकी साइड कुछ अलग ही तरह से है परंतु उन्होंने उनका सारा पानी गलत जगह एकत्रित करने से पानी बदबू एवं गंदगी हो रही है।


















Leave a Reply