रिपोर्टर देवीनाथ लोखंडे
ग्राम पंचायत अनकावाड़ी के ग्राम नांदू के आंगनवाड़ी केंद्र में नौनिहालों की हो रही अनदेखी
बैतूल। विकास खंड घोड़ाडोंगरी के ग्राम पंचायत अनकावाड़ी के ग्राम नांदू की आंगनवाड़ी केंद्र में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुशीला घोडाले द्वारा मुख्यमंत्री के सपनों का पलीता लगाया जा रहा है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की मात्रा मानक से कम पाई गई है। निरीक्षण के दौरान पाया कि भोजन की मात्रा बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए अपर्याप्त थी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समय पर केंद्र पर उपस्थित नहीं थीं। बुधवार को कार्यकर्ता 12 बजे पहुंची और 1 बजे तक घर चली गईं। इस देरी से बच्चों को मिलने वाली सेवाओं में बाधा उत्पन्न हो रही है और योजना का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है।
सुबह बच्चों को नाश्ता 11 बजे तक दिया जाता है, जो कि निर्धारित समय से काफी देरी से होता है। इसके अतिरिक्त, बुधवार के दिन नाश्ते में लप्सी नामक सामग्री दी गई, जो आटे को पानी में घोल कर बनाई गई प्रतीत होती है और मात्रा भी बेहद कम थी। इससे बच्चों की पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति नहीं हो पा रही है।
आंगनवाड़ी केंद्र में दर्ज बच्चों की संख्या के मुकाबले वास्तविक उपस्थिति में कमी देखी गई है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इस कमी को दूर करने के लिए कोई ठोस प्रयास नहीं कर रही हैं, जिससे योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा है। आंगनवाड़ी भवन के पीछे से रेलवे लाइन गुजरती है, जिससे बच्चों के पालकों में हमेशा सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। आंगनवाड़ी सहायिका अकेले बच्चों की देखभाल करती हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल उठते हैं। परियोजना अधिकारी शशि इक्का ने इस मामले में कहा आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी के आधार पर हम जल्द ही जांच करेंगे और उचित कार्यवाही करेंगे। आंगनवाड़ी केंद्र में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विस्तृत जानकारी के लिए संपर्क करें – 083193 98421


















Leave a Reply