अंकुर कुमार पाण्डेय ब्यूरो चीफ
सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी । वाराणसी थम नहीं रहे सड़क हादसे फूलपुर अमूल प्लांट के सामने ट्रक और स्कार्पियो की टक्कर, दो घायल

वाराणसी। बेहतर सड़क सुविधा होने के बाद भी प्रतीदिन हो रहे सड़क हादसे फूलपुर के अमूल प्लांट के समीप हाईवे पर ट्रक और स्कार्पियो में टक्कर हो गई। इसमें स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं स्कार्पियो सवार दो लोग घायल हो गए। अन्य बाल-बाल बच गए। स्कार्पियो लखनऊ से वाराणसी की ओर जा रही थी। स्कार्पियो के साथ चल रहे दूसरे वाहन में सवार कुछ महिलाएं भी अचानक हुए हादसे में घायल हो गईं। घटना के बाद मार्ग पर आवागमन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवाने के साथ ही आवागमन सुचारू कराया।














Leave a Reply