Advertisement

बैतूल – नव दम्पत्ति ने पौधारोपण कर की नए जीवन की शुरूआत* अनूठी पहल की सभी ने की सराहना

https://satyarath.com/

रिपोर्टर = देवीनाथ लोखंडे

जिला =बैतूल

नव दम्पत्ति ने पौधारोपण कर की नए जीवन की शुरूआत*
अनूठी पहल की सभी ने की सराहना

बैतूल। पौधारोपण जीवन का अमूल्य यादगार क्षण भी बन सकता है। पौधारोपण से पर्यावरण संरक्षण तो होता ही है परन्तु विशेष मौके पर लगाए गए पौधे स्मृति के साथ बड़ते हैं। एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत वर-वधु ने लक्ष्मीतरू का पौधा रोपा। केसर बाग में पूना में पेशे से आईटी इंजीनियर और बैतूल निवासी जूही दारोकर ने मोर्शी निवासी अनुष बेहरे निवासी के साथ विवाह संपन्न होते ही परिसर में लक्ष्मीतरू का पौधा रोपा। इस मौके पर बारी समाज के अध्यक्ष गुलाबराव पानकर ने कहा कि सभी को अपने जीवन के विशेष अवसर पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। गणेश सुषमा दारोकर और कार्यवाहक अध्यक्ष दीपक गुजर ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता आती है। श्रीराम दातिर और केशव सातपुते ने कहा कि युवाओं को आगे आकर केक काटने जैसी पाश्चात्य शैली को छोडक़र पौधारोपण अपनाना चाहिए। इस अवसर पर गजानंद असवार, निलेश पानकर, कमलेश भोपले, कौशल दारोकर, नंदकिशोर दाड़े, प्रफुल्ल पानकर, ज्योति दातिर, ललिता पानकर, सरिता सातपुते, भूमिका गुजर, रानी भोपले, उज्जवला भोपले, ममता पानकर, माधुरी दारोकर, नीता दाड़े, सरोज लाड़, आशा पानकर सहित उपस्थित लोगों ने नव दम्पत्ति की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की है।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!