गाडरवारा । स्थानीय श्री देव राधाबल्लभ मंदिर में गहोई वैश्य समाज द्वारा तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह 11 जुलाई से प्रारंभ होकर 14 जुलाई को समापन होगा। यह अनुष्ठान श्री वृन्दावन धाम के श्री राधावल्लभीय संप्रदाय आचार्य यादवेन्द्र वल्लभ गोस्वामी जी महाराज के सानिध्य में विद्वान आचार्यगण द्वारा कराया जाएगा।
इसमें 11 जुलाई को आचार्य गण का आगमन, 12 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक अनुष्ठान, 13 जुलाई को सुबह 8 बजे से दोप 3 बजे तक अनुष्ठान, शाम 5 से शोभायात्रा नगर के
विभिन्न मार्गो से निकाली जाएगी। 14 जुलाई को प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति भंडारे का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक श्री गहोई वैश्य समाज पंचायत के अध्यक्ष ओमप्रकाश कनकने, सचिव अवधेश रूसिया, श्री देव राधाबल्लभ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश सेठ, सचिव शैलेंद्र कुमार हूंका, महिला मंडल अध्यक्ष सरिता गेड़ा, सचिव शिखा नीखरा, नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अमित गेड़ा, सचिव दीपेश गुप्ता ने सभी सम्मानित बंधुओं एवं स्नेही जनों से इस पुनीत पर्व में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।
Leave a Reply