Advertisement

बीकानेर-Ajwain Benefits: जोड़ों के दर्द कम करने से लेकर इन्फेक्शन से बचाने तक, जानें अजवाइन के अन्य फायदे

न्यूज रिपोर्टर मीडिया प्रभारी मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

भारतीय मसाले न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इन्हीं मसालों में अजवाइन भी शामिल है। अजवाइन लगभग हर घर की रसोई में मौजूद होती है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ कई बीमारियों को दूर करने में भी मददगार है। अजवाइन में फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। अजवाइन को पाचन संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए सबसे प्रभावी उपायों में से एक माना जाता है। आज इस आर्टिकल की मदद से हम आपको भुनी हुई अजवाइन खाने के फायदों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं भुनी हुई अजवाइन खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में।

1.पाचन में सहायता करता है

-अगर आप पाचन की समस्या से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में अजवाइन जरूर शामिल करें। अजवाइन के छोटे-छोटे बीज बहुत ही गुणकारी होते हैं। इनमें थाइमोल नामक तत्व मौजूद होता है, जिसके कारण पाचन में सुधार होता है। अजवाइन खाने से अपच, सूजन, गैस आदि समस्याएं दूर होने में मदद मिलती है। अजवाइन के बीज में मौजूद क्षारीय गुण पेट में अतिरिक्त एसिड को बेअसर करने में मदद कर सकते हैं, जिससे एसिडिटी और सीने में जलन से राहत मिलती है।

2.ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मददगार

-अजवाइन के बीज में फाइबर और पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है। यह ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। ये बीज दिल से जुड़ी समस्या को भी कम करते हैं। अजवाइन में ऐसे एंजाइम मौजूद होते हैं, जिन्हें थाइमोल के नाम से जाना जाता है, इससे शरीर में कैल्शियम का विस्तार होता है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है, वो अपनी डाइट में अजवाइन जरूर शामिल करें।

3.वजन कम करने में सहायक

-अजवाइन को मेटाबोलिज्म को बढ़ाने के साथ पाचन में सुधार करता है। जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है। गैस की समस्या को कम करने के लिए अजवाइन और पानी का मिश्रण फायदेमंद साबित हो सकता है। ये बीज पाचन एंजाइमों को बढ़ाते हैं।

4.संक्रमण से बचाता है

-अजवाइन में एंटीसेप्टिक,एंटीमाइक्रोबियल और एंटीपैरासिटिक गुण पाए जाते हैं। ये छोटे-छोटे बीज सर्दी, खांसी और अन्य संक्रमण को रोकने में मदद करते हैं।

5.स्किन के लिए गुणकारी

-अजवाइन में एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं। जो स्किन के लिए गुणकारी होते हैं। इसका उपयोग त्वचा की समस्याओं जैसे मुंहासे, एक्जिमा और फंगल संक्रमण के इलाज के लिए किया जा सकता है।

6.जोड़ों के दर्द में प्रभावकारी

-अजवाइन के बीज गठिया और जोड़ों के दर्द जैसी बीमारियों में मदद करते हैं। अजवाइन में मौजूद गामा-टेरपीनिन पेप्टिक अल्सर, डायबिटीज के इलाज, ब्लडप्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मददगार होते हैं।

Disclaimer:

-इस लेख में दी गई जानकारी और सुझावों को अमल में लाने से पहले पाठक किसी डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!