• बलिया नहीं अब गोरखपुर से गुजरेगी डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, देखें रूट।
गोरखपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को जल्द ही राजधानी एक्सप्रेस की सौगात मिलने वाली है। डिब्रूगढ़ से छपरा-बलिया होकर नई दिल्ली जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस का अब गोरखपुर में भी स्टॉप रहेगा।
सेंट्रल रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे, नॉर्थ रेलवे और नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे को पत्र लिया है। इसको लेकर तत्काल रिपोर्ट देने को कहा है। इसको लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी।
“सांसद रवि किशन ने संसद में उठाया था मुद्दा”
गोरखपुर के रास्ते राजधानी एक्सप्रेस चलाने को लेकर सदर सांसद रवि किशन ने इस मुद्दे को कई बार संसद में उठाया। 2 जुलाई को भी रवि किशन ने संसद में डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस को गोरखपुर के रास्ते चलाने के लिए आवाज उठाई थी। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों रेलवे को गोरखपुर के रास्ते राजधानी चलाने में कोई आपत्ति नहीं है।
दूरी कम होने के साथ समय की होगी बचत
मौजूदा समय में डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस छपरा से बलिया होकर वाराणसी और फिर लखनऊ-कानपुर होकर नई दिल्ली को जाती है। ऐसे में छपरा से गोरखपुर के रास्ते इसे लखनऊ तक ले जाने में दूरी कम होगी। साथ ही समय की भी बचत होगी।
Leave a Reply