Advertisement

पूर्व विधायक राणा ने मण्डल अध्यक्ष कलारिया के साथ लिया प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग

https://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

पूर्व विधायक राणा ने मण्डल अध्यक्ष कलारिया के साथ लिया प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग

सुसनेर। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में 200 वरिष्ठ नेता सहित क़रीब एक हजार पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्रियों का सम्मान भी किया गया। भोपाल के रवीन्द्र भवन में दोपहर 12 बजे से बैठक आयोजित की गई थी। यह बैठक शाम तक चली। बैठक में संगठन प्रभारी शिवप्रकाश, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, सीएम डॉक्टर मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, राजगढ़ सांसद रोड़मल नागर सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। वही सुसनेर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुसनेर सजनसिंह कलारिया, बड़ागांव मण्डल अध्यक्ष जयप्रकाश जामलिया एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप सकलेचा के साथ इस बैठक में शामिल हुए।
इस बैठक के दौरान विधानसभा चुनाव में 163 सीटें जीतने और हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 29 की 29 सीटों पर जीत हासिल करने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह जनता के बीच जाकर उनका आभार जताएं।
आगामी रणनीति पर चर्चा
बैठक के दौरान विधानसभा और लोकसभा चुनाव परिणामों की समीक्षा की भी की गई। इसके साथ ही आगामी दिनों में पार्टी की रणनीति को लेकर भी विचार विमर्श किया गया। इस बैठक में सुसनेर विधानसभा के चारो मण्डल के अध्यक्ष सहित पूरे प्रदेश के करीबन एक हजार से अधिक मंडल अध्यक्षों को भी आमंत्रित किया था।
चित्र : पूर्व राणा विक्रमसिंह मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया एवं जेपी जामलिया बैठक में भाग लेते हुए।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!