Advertisement

सोनभद्र : आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ऊंचडीह(सलैया) मामले में जिलाधिकारी को कल देंगे ज्ञापन।

www.satyarath.com

आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में ऊंचडीह(सलैया) मामले में जिलाधिकारी को कल देंगे ज्ञापन।

www.satyarath.com

आजाद समाज पार्टी सोनभद्र जिलाध्यक्ष “रविकांत”

 

रिपोर्टर सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

 

सोनभद्र, आजाद समाज पार्टी सोनभद्र जिलाध्यक्ष रविकांत अपने सोनभद्र यूनिट के साथ व संगठन भीम आर्मी के साथ उचडीह (सलैया) के मामले को लेकर सदर विधायक द्वारा 200 से 300, ब्राह्मण समाज को लेकर स्टेट हाईवे के स्वर्ण जयंती चौक पर लगभग 3 घंटे जाम करने के मामले को लेकर और धारा 144 crpc के उलंघन के मामले को लेकर जिलाधिकारी महोदय सोनभद्र से दिनांक 08/07/2024, को समय करीब 11 बजे ज्ञापन सौपेगी।

आजाद समाज पार्टी सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रविकांत ने कहा है कि हमारी पार्टी व भीम आर्मी संगठन के कार्यकर्ता किसी भी तरह के गैर कानूनी घटना का समर्थन नहीं करते है, उचडीह, सलैया राबर्ट्सगंज सोनभद्र की घटना का हमारी पार्टी और भीम आर्मी संगठन निंदा करती है, उक्त घटना में जो भी कानूनी कार्रवाई दोषियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन द्वारा किया जा रहा है हम उसका समर्थन करते हैं, कानून तोड़ने की इजाजत किसी को नही है परन्तु उक्त घटना को लेकर सत्तापछ के वर्तमान विधायक एवम उनके समर्थक पिछले तीन दिनों तक लगातार 200 से 300 की संख्या में ब्राह्मण समाज को लेकर स्वर्ण जयंती चौक पर सड़क मार्ग जाम कर के धरना प्रदर्शन कर रहे हैं तथा पुलिस प्रशासन के ऊपर लगातार नाजायज दबाव बनाकर दलित समाज के परिवार के ऊपर उत्पीड़न का कार्य कर रही है।

पुलिस प्रशासन जिले में धारा 144 लागू है, फिर भी इतनी अधिक संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग इक्कठा होकर पुलिस प्रशासन को विवश कर के दलित परिवार के घर पुलिस को बिना कोर्ट के आदेश के बगैर रात्रि के 08 बजे, 12 बजे, 04 बजे, पुलिस को भेज कर दलित परिवार को उत्पीड़न और परेशान किया जा रहा है, इस से दलित समाज और जनता में काफी आक्रोश है,इस प्रकरण के सम्बन्ध में आजाद समाज पार्टी एवम भीम आर्मी संगठन सोनभद्र के कार्यकर्ता और अन्य संगठन मिल कर ज्ञापन सौंपेंगे की यदि दलित समाज का उत्पीड़न पुलिस प्रशासन द्वारा उत्पीड़न बंद नही किया गया तथा धारा 144 crpc का उलंघन करने वाले दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई नहीं किया गया तब आजाद समाज पार्टी सोनभद्र तथा भीम आर्मी संगठन व अन्य संगठन मिल कर धरना देने पर बाध्य होंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!