• नगर में विकास कार्य की जांच की मांग के बाद चेयरमैन ने लिया कार्य का जायजा,संबंधितों को दिया आवश्यक निर्देश।
रिपोर्टर सोनभद्र से “संतेश्वर सिंह”
Mo 9580757830
सोनभद्र नगर पालिका परिषद रावर्रटसगंज में हो रहे नाली निर्माण कार्य तथा सीसी रोड निर्माण में भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए सोनभद्र विचार मंच के नेता गिरीश पाण्डेय ने जिलाधिकारी सोनभद्र से हो रहे निर्माण कार्यों के गुणवत्ता की जांच कराने की मांग किया था। जिसे गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद रावर्रटसगंज की अध्यक्ष श्रीमती रुबी प्रसाद ने आज ब्रम्हनगर मोहल्ले के गली नंबर 1 में हो रहे निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया और बड़े पैमाने पर अनियमितता देखकर नाराजगी जताई और संबंधितो को नियमानुसार एवं मानक के अनुसार बेहतर कार्य कराने का निर्देश दिया। अध्यक्ष श्रीमती रुबी प्रसाद ने गली में नालियों पर अतिक्रमण किए हुए रहवासियों को भी चेतावनी दिया कि यदि नाली निर्माण में किसी के द्वारा बाधा उत्पन्न किया जायेगा तो उसे नोटिस जारी किया जायेगा।
Leave a Reply