Advertisement

कांकेर वृक्षरोपण कार्यक्रमजवाहरलाल नवोदय विद्यालय करप में विधायक आसाराम नेताम ने शामिल हुए

कांकेर वृक्षरोपण कार्यक्रमजवाहरलाल नवोदय विद्यालय करप में विधायक आसाराम नेताम ने शामिल हुए


शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढियों का अधिकार है:- आसाराम नेताम

सत्यार्थ न्यूज़ से पुनीत मरकाम कांकेर( छत्तीसगढ़) भानुप्रतापपुर✍️✍️ :-

कांकेर जिला के जवाहरलाल नवोदय विद्यालय करप में विधायक आसाराम नेताम ने पौधारोपण कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की।

आसाराम नेताम ने कहा कि पृथ्वी का तापमान लगातार बढ़ रहा है। जिससे मानव जीवन, जीव-जंतु और वृक्ष कथाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। हम सभी को अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

विधायक नेताम ने कहा कि शुद्ध वायु और शुद्ध जल आने वाली पीढियों का अधिकार है। यह तभी संभव है, जब हम पर्यावरण को संरक्षित करेंगे और अधिक से अधिक पौधरोपण करेंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को कम करके शहर को हरा भरा बनाएं तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी सुरक्षा करें, ताकि हमारा शहर और जिला हरा भरा रहे। उन्होंने कहा कि नागरिकों एवं विद्यालयों के सभी विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि नागरिकों को कम करके पर्यावरण को प्रोत्साहित किया जा सकता है। हम सभी को पर्यावरण के संरक्षण में आगे आना चाहिए। सभी को अधिक से अधिक संख्या में पेड़ लगाने चाहिए। जितने अधिक पेड़ होंगे, पर्यावरण उतना ही स्वच्छ होगा। उन्होंने कहा कि वनों की संख्या लगातार कम हो रही है, इसलिए धरती के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।


इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के निर्माण से विभिन्न शिक्षा समस्याओं के बारे में विस्तार से बातचीत की। यह सामाजिक संस्था न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने का भी माध्यम साबित हुई।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!