रिपोर्टर __देवीनाथ लोखंडे
स्थान ____बैतूल
धोखाधड़ी के आरोपों से घिरे फरियादियों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
शिकायतकर्ताओं ने अपने खिलाफ लगे झूठे आरोपों को बताया निराधार
बैतूल। घोड़ाडोंगरी विकासखंड के चोपना में विगत दिनों धोखाधड़ी का मामला सामने आया था, जिसकी शिकायत अब कलेक्टर से की गई है। फरियादी शुभंकर राय, सूरज राय, और अनारती बाई ने आरोप लगाया है कि चोपना निवासी निप्पद पिता हजारीपद ने उनके खिलाफ झूठी शिकायत कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। अनावेदक द्वारा की गई शिकायत में उल्लेख किया गया था कि उनके द्वारा जमीन के मामले में मदद का झांसा देकर धोखाधड़ी की गई है। इसके परिणामस्वरूप, समाज में उनकी मान-प्रतिष्ठा धूमिल हो गई है। शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से इस पूरे प्रकरण की जांच करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
— फरियादियों का पक्ष–
शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में बताया कि निप्पद द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं और उनके खिलाफ एक साजिश के तहत ये सब किया गया है। उन्होंने बताया कि झूठी शिकायतों ने उनकी समाज में प्रतिष्ठा को धूमिल कर दिया है, जिससे उनका सामाजिक जीवन प्रभावित हो रहा है। शिकायतकर्ताओं ने कहा कि इन झूठे आरोपों के कारण समाज के लोग उन्हें संदेह की नजरों से देख रहे हैं। इस स्थिति ने उनके सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन को काफी प्रभावित किया है, जिससे उनका कहीं भी आना-जाना दूभर हो गया है।
— पुलिस की कार्रवाई–
चोपना पुलिस थाने में 19 अप्रैल को ही शुभंकर, अनारती और सूरज के खिलाफ असंज्ञेय अपराध की सूचना पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इसके परिणाम सामने आ सकते हैं।फरियादी अब न्याय की आशा में कलेक्टर की ओर देख रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि इस मामले में सच्चाई सामने आएगी और उनकी छवि को बहाल किया जाएगा।
— कलेक्टर से की न्याय की मांग–
शुभंकर राय, सूरज राय, और अनारती बाई ने कलेक्टर से अपील की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाई जाए और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि वे निर्दोष हैं और उनके खिलाफ लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है ताकि उनकी प्रतिष्ठा बहाल हो सके और दोषियों को सजा मिल सके।


















Leave a Reply