सत्यार्थ न्यूज़ पुनीत मरकाम कांकेर (छत्तीसगढ़ ) भानुप्रतापपुर ✍️ ✍️ कोरर भारतीय स्टेट बैंक ने 01 जुलाई 2024 को अपना 69वां बैंक दिवस मनाया।
भानुप्रतापपुर ब्लॉक कोरर भारतीय स्टेट बैंक ने 01 जुलाई 2024 को अपना 69वां बैंक दिवस मनाया। बैंक को 01.07.1955 को संसद के एक अधिनियम द्वारा निगमित किया गया था। पूरे देश में विभिन्न केंद्रों पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके इस दिवस को मनाया गया। कोरर में, बैंक दिवस को स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, ग्राहकों, कर्मचारियों और उनके साथ मिलकर मनाया गया। कोरर शाखा के मुख्य प्रबंधक कल्पना गावड़े ने इस अवसर पर मुख्य रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत में कोरर शाखा के प्रबंधक कल्पना गावड़े ने अपने संक्षिप्त संबोधन में एसबीआई द्वारा 69 साल की यात्रा में बैंकिंग की शानदार विरासत के मूल्यों को बनाए रखने के महत्व के बारे में ग्राहको को बताया।
आज एसबीआई वित्तीय समावेशन में अग्रणी है और सभी को बैंकिंग सेवाएं प्रदान कर बैंकिंग के क्षेत्र में अग्रणी हैl आज बैंक के वर्षगांठ पर प्रबंधक कल्पना गावड़े ने कोरर थाना स्टाफ की सहायता से पौधा रोपण का कार्य भी किया । इस अवसर पर कनिष्ठ सहायक अभिषेक चाहंदे, प्रधान आरक्षक गंभीर पांडे, लल्लि मंडावी, सत्रुघन् गोटा व अन्य बैंक स्टाफ एवं ग्राहक उपस्थित थे। वह इस कार्यक्रम को सफल बनाया l
कोरर भारतीय स्टेट बैंक ने 01 जुलाई 2024 को अपना 69वां बैंक दिवस मनाया।


















Leave a Reply