प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के योग गुरू पद्मश्री डाॅ. एच.आर. नागेन्द्र आज अंकितग्राम, सेवाधाम आश्रम में
इस अवसर पर आश्रम परिसर में पौधारोपण होगा
रितिक सोनगरा कि खबर
उज्जैन, अंकितग्राम सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को 33 वर्ष पूर्व योग में शिक्षित करने वाले विश्व के जाने माने योग गुरू डाॅ. एच.आर. नागेन्द्र कुलाधिपति एस. व्यासा विश्वविद्यालय, बैंगलूरू एवम् संस्थापक स्वामी विवेकानन्द योग अनुसंधान संस्थान, बैंगलूरू आज सेवाधाम में आश्रम की साधारण सभा, कार्यसमिति एवं केन्द्रिय बैठक को संस्थाध्यक्ष एवं प्रसिद्ध टेक्नाॅलाजी लीडर माननीय डाॅ. ऋषि मोहन भटनागरजी, दिल्ली के साथ सम्बोधित करेंगे, जिसमें दिल्ली, मुम्बई, कलकत्ता सहित मध्यप्रदेश के विभिन्न भागो से आए अनाम प्रेमीगण सहित संस्था सदस्यगण उपस्थित रहेंगे। बैठक उपरांत आश्रम परिसर में पौधारोपण कर प्रेम प्रसादम आयोजित है।


















Leave a Reply