न्यूज रिपोर्टिंग विमल गुप्ता
30/06/24
जनपद कानपुर देहात
पुखरायां
कानपुर देहात एएम सिद्दीकी के नेतृत्व में एआरपीओ राहुल यादव की टीम ने चलाया पुखरायां पुल के नीचे व सर्विस रोड पर अतिक्रमण व कब्जा हटाओ अभियान

कानपुर देहात। अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाओ चला अभियान। आटा टोल से बारा टोल हाइवे रोड के पुलों के नीचे और सर्विस रोड पर सालों से एक समस्या बना हुआ है अतिक्रमण व अवैध कब्जा । पुल के नीचे तमाम लोग कब्जा करके यातायात को बुरी तरह प्रभावित करते हैं।पुल के नीचे तरह तरह की दुकानें सजी हुई हैं जिससे पुल के नीचे बाजार का नजारा बना रहता है और जाम की स्थिति बनी रहती है ।सड़क अवरुद्ध होने के कारण आने जाने वाले राहगीरों व छोटे बड़े वाहनों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। देवीपुर पुल के नीचे भी ये बहुत बड़ी समस्या है आम की सजी हुई हैं दुकानें। सुबह से शाम तक होती है यातायात में दिककत। आज पुखरायां पुल के नीचे इस समस्या का निस्तारण पेट्रोलिंग इंचार्ज एएम सिद्दीकी के नेतृत्व में किया गया। भोगनीपुर पुखरायां देवीपुर में समान रुप से हटाया जाय अतिक्रमण व अवैध कब्जा। पुखरायां पुल के नीचे और फुटपाथ व सर्विस रोड पर जो भी अस्थाई अतिक्रमण किए हुए थे सब्जी की दुकान फल के ठेले ,पान की दुकान पेट्रोलिंग टीम ने हटाए ताकि यातायात सुगम और सुरक्षित रहे ।पेट्रोलिंग इंचार्ज एम सिद्दीकी के नेतृत्व में ए आर पी ओ राहुल यादव की टीम ने अतिक्रमण को हटाया।
















Leave a Reply