Advertisement

कांकेर छ. ग.जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिलाध्यक्ष बने नरेश भीमगज व महासचिव बने विकास कुमार अंभोरे प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा सौंपा गया नियुक्ति पत्र

     सत्यार्थ न्यूज़ पुनीत मरकाम संवाददाता कांकेर (छत्तीसगढ़)  भानुप्रतापपुर ✍️ ✍️                                                                                         कांकेर छ. ग.जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के जिलाध्यक्ष बने नरेश भीमगज व महासचिव बने विकास कुमार अंभोरे प्रदेश पदाधिकारियों द्वारा सौंपा गया नियुक्ति पत्र

कांकेर। प्रदेश के सबसे सशक्त पत्रकार यूनियन छ.ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी रायपुर स्थित होटल महिंद्रा में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम सहित समस्त प्रदेश के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष व सदस्य मौजूद रहे।
यूनियन की बैठक का मुख्य उद्देश्य यूनियन का होने वाला प्रांतीय चुनाव था व पत्रकार हितों के लिए और क्या हो सकता है इस पर सभी ने अपना विचार रखा और संगठन के विस्तार पर सभी सदस्यों ने अपनी अपनी बात रखी गई अपको बता दें छ. ग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग से इंडियन ट्रेड यूनियन एक्ट 1926 के तहत पंजीकृत यूनियन है इस यूनियन का कार्यकाल 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो चूका है यूनियन की स्थापना 9 दिसंबर 2018 को हुई थी इसी के तहत आने वाले समय में यूनियन को किस तरह और मजबूत नवनिर्वाचित कार्यकारिणी द्वारा किया जाना चाहिए इस पर भी सबकी सलाह ली गई साथ ही बैठक में छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन संघ के बैनर तले कांकेर जिला अध्यक्ष का दायित्व नरेश भीमगज तो वहीं उपाध्यक्ष हेमंत बेसरा एवं महासचिव विकास अंभोरे व कोषाध्यक्ष मन्नूराम कावड़े को दिया गया जिसका सभी ने आभार व्यक्त कर विश्वास दिलाया कि पत्रकारो के हक अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे और पत्रकरो के हक अधिकारों के लिए हम हमेशा खड़े रहेंगे वही यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर से आए संगठन के सभी सदस्यों ने केक काट कर उन्हें जन्मदिन की बधाईयां भी दी।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन संघ के कांकेर जिले के गठन होने व नरेश भीमगज को अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर कांकेर जिले के पत्रकारों व मित्रगणों ने उन्हें बधाई दी है जिसमें वीरेंद्र यादव, गौरव श्रीवास्तव, नीरज तिवारी, सुशील सलाम, मुकेश जैन, सूर्या नेवेन्द्र, धनंजय चंद, विक्की सोनी, निक्कू ठाकुर, रूपेश नागे, हबीब राज, सुरेश नाग, प्रवीण उइके, राकेश साहू सहित अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!