Advertisement

भारतीय वायु सेना (अग्निवीर) के लिए आवेदन आवेदन आमंत्रित

सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

भारतीय वायु सेना (अग्निवीर) के लिए आवेदन आवेदन आमंत्रित

 

आगर-मालवा, 28 जून/ भारतीय वायु सेना (अग्निवीर) के लिए आवेदन के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। जिसके लिए 08 जुलाई 2024 से 28 जुलाई 2024 ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऐसे युवा जिनका जन्म 03 जुलाई 2004 से 03 जनवरी 2008 के मध्य हुआ है, आवेदन करने के लिये पात्र है। इच्छुक आवेदक आवेदन वेबसाइट https://agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता संबंधी जानकारी विज्ञापन या भारतीय वायु सेना भर्ती उपरोक्त वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। संबंधित लिंक एम.पी.रोजगार पोर्टल पर भी उपलब्ध है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!