दौसा से रिपोर्टर शिवकांत चतुर्वेदी की खबर
सिकराय विधायक विक्रम बंशीवाल के जन्मदिन पर हुआ विशाल रक्तदान शिविर व पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
विधायक ने कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम से मनाया जन्मदिन–
दौसा जिले की उपखंड सिकराय में स्थित बंशीवाल फार्म हाउस पर मंगलवार को विधायक विक्रम बंशीवाल के जन्मदिन पर विशाल रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का स्वागत सम्मान व पौधारोपण कर विधायक विक्रम बंशीवाल ने अपना जन्मदिन पर कार्यकताओं के साथ केक काटकर मनाया। । इस दौरान विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने विधायक विक्रम बंशीवाल का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया । जन्मदिन को लेकर सिकंदरा में भी विधायक विक्रम बंशीवाल के जन्मदिन पर नि: शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर भी आयोजित हुआ।इस दौरान सरपंच संघ अध्यक्ष विपिन कुमार मीना, व्यापार संघ अध्यक्ष नाथू लाल मीना, हरकेश मीना, रामबाबू शर्मा, दयाराम मीना, बाबू लाल सैनी सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता अन्य मौजूद रहे


















Leave a Reply