अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। अब अकासा एयरलाइंस में हिन्दी, अंग्रेजी के साथ संस्कृत में उद्घोषणा, यात्रियों को दे रहे जानकारी
वाराणसी। देश में पहली बार अकासा एयरलाइंस ने संस्कृत में उद्घोषणा शुरू की है। एयरलाइंस की ओर से हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही अब संस्कृत भाषा में उद्घोषणा कर यात्रियों को जानकारी दी जा रही है। देश में पहली बार किसी विमानन कंपनी ने संस्कृत में उद्घोषणा शुरू की है। सामान्य तौर पर सभी विमान कंपनियों की ओर से यात्रियों के लिए अंग्रेजी, हिंदी व क्षेत्रीय भाषाओं में उद्घोषणा कर जानकारी दी जाती है। अकासा ने संस्कृत में भी उद्घोषणा शुरू की है। एक वर्ष पहले एयरपोर्ट के टर्मिनल बिल्डिंग में यात्रियों को संस्कृत में उद्घोषणा की जा रही थी। जिसे बाद में बंद कर दिया गया था। अकासा एयर के अधिकारियों के अनुसार यात्रियों के लिए हिंदी भाषा के साथ विमान के उड़ान और लैंडिग के समय संस्कृत भाषा में अब उद्घोषणा की शुरुआत की है।














Leave a Reply