Advertisement

घाटमपुर में युवक ने फांसी लगाकर जान दी : बगीचे पेड़ में रस्सी के सहारे लगाई फांसी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

अतुल तिवारी.रिपोर्टर सत्यार्थ न्यूज      कानपुर में शनिवार देर शाम घर से निकले युवक ने गांव के बाहर बगीचे में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी । रविवार सुबह ग्रामीणों ने युवक के शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता देखा तो पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटना की जांच पड़ताल कराई ।युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करा रही है ।                             सांड थाना क्षेत्र के धौकलपुर गांव निवासी 19 वर्षीय अर्पित गांव में ही सैलून की दुकान चलाकर अपने परिवार जनों का पेट पाल रहा था। देर शाम युवक कुछ काम से घर से बाहर निकाला ,और परिजनों से जल्दी आने को बोलकर गया था,और नहीं लौटा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!