न्यूज़ रिपोर्टर जीतेश मीना
जनपद- दौसा
स्थान -बादीकुई
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर धनिये से भरी पिकअप पलटी: एक व्यक्ति की मौत, एक घायल; तूड़ी से भरे ट्रक के टच होने से हुआ हादसा बांदीकुई मे
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर रविवार रात तूड़ी से भरे एक ट्रक के टच हो जाने से अनबैलेंस होकर धनिए से भरी पिकअप पलट गई। इस घटना में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक घायल हो गया। पिकअप सवाई माधोपुर से दिल्ली जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि रात करीब 10 बजे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर धनावड के पास आगे चल रहे तूड़ी से भरे ट्रक के पिकअप टच हो गई। इस दौरान पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और यह एक्सप्रेस हाईवे पर पलट गई। इस घटना में पिकअप सवार दो लोगों को घायल अवस्था में जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज के दौरान रात 11 बजे राजेंद्र मीणा (37) निवासी लालबाग प्रतापगढ़ की मौत हो गई। वहीं राकेश मीणा (32) साल निवासी प्रतापगढ़ घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में जयपुर सवाई मानसिंह अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना के दौरान एक्सप्रेस हाईवे पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम रहा। बाद में पुलिस ने यातायात को सुचारू करवाया।


















Leave a Reply