सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज
शाहपुरा जिला नहीं हटने दूंगा __विधायक बैरवा
काछोला की 8 पंचायत को लेकर होगी मुख्यमंत्री से वार्ता_
भीलवाड़ा _शाहपुरालगातार सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर खंडन करते हुए शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा ने कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में शाहपुरा को उचित मापदंडों के आधार पर ही जिला घोषित किया था। शाहपुरा पूर्व में रियासत का हिस्सा था और उसके जिला बनने में कोई कमी नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि शाहपुरा का विधायक रहते हुए शाहपुरा जिला नहीं हटने दूंगा। शाहपुरा जिले की वर्तमान सीमाओं में भी रद्दोबदल किया जा सकता है। मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया है कि शाहपुरा जिले की हुरड़ा व केकड़ी जिले की सावर ब्लॉक को शाहपुरा जिले में शामिल किया जा सकता है। बनेड़ा ब्लॉक की कुछ पंचायत को माण्डल ब्लॉक से पुनःबनेड़ा में शामिल किया जाएगा।
इसकी एवज में मांडलगढ़ की काछोला सहित आठ पंचायत को पुनः भीलवाड़ा जिले में शामिल किया जा सकता है। शाहपुरा विधायक बैरवा ने बताया कि शाहपुरा जिले को सुदृढ़ और विकसित बनाने के लिए हुरड़ा क्षेत्र के हिंदुस्तान जिंक को शाहपुरा जिले में शामिल करने का सी एम से आग्रह किया है।
विधायक बैरवा ने बताया कि सीमांकन प्रक्रिया जारी हैं और प्रदेश के सीएम और सीमांकन कमेटी के अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने उन्हें आस्वस्त किया है कि शाहपुरा जिला बना रहेगा।
वही मांडलगढ़ क्षेत्र की काछोला सहित 8 पंचायत को लेकर संघर्ष समिति विधायक गोपाल लाल खंडेलवाल के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री,उप मुख्यमंत्री वह मंत्रिमंडलीय उप समिति से जयपुर में मुलाकात करेंगे और काछोला की आठों पंचायतों को भीलवाड़ा में शामिल करने की मांग को लेकर वार्ता करेंगे।


















Leave a Reply