Advertisement

कानपुर में चार डंपर आपस में टकराए: गाड़ी चालक मौके से फरार, पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, क्रेन से वाहनों को किनारे कराया

अतुल तिवारी.रिपोर्टर सत्यार्थ न्यूज कानपुर नगर    कानपुर सागर हाईवे पर आनुपुर मोड के पास रविवार देर रात चार डंपर भिड़ गए।हादसे में एक डंपर चालक ,एक बाइक सवार समेत दो अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए।चारों को हमीरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।                                    रविवार देर रात घाटमपुर थाना क्षेत्र के जाहगीराबाद निवासी चालक 35 वर्षीय जुबैर गांव के ही परिचालक 32 साल के इरफान खाली डंपर लेकर हमीरपुर जा रहा था ।आनूपुर मोड के पास सामने से आए गिट्टी लदे डंपर से उनका डंपर भिड़ गया।हादसे के बाद गिट्टी लदे डंपर के टायर फट गए ।वह एक तीसरे डंपर से टकरा गया ।वही खाली डंपर भी चौथे डंपर से जा भिड़ा ।(मूल निवासी बांध गांव) निवासी शीरीसचंद उर्फ राजू दीक्षित चपेट में आ गए।वह दूधिया का काम करते थे,और हमिरामऊ से दूध लेकर जा रहे थे । हादसे में राजू के साथ ही जुबैर और इरफान और एक अज्ञात घायल हो गए। अन्य डंपरों के चालक और परिचालक भाग निकले। सूचना पर पहुंचे बीबीपुर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार साथी पुलिस कर्मियों की मदद से कड़ी मेहनत के बाद सभी घायलों को निकाला और हमीरपुर जिला अस्पताल ले गए । वहां से घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद छतिग्रस्त वाहनों की वजह से यातायात थम गया।दोनो ओर वाहनों की कतारें लग गई । पुलिस देर रात तक क्रेन की मदद से वाहनों को किनारे कराया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!