संवाददाता सुधीर गोखले
सांगली जिले से

महिलाओ के लिये परिवहन निगम कि ओर से ख़ुशी कि खबर है । जी हा अब महिलाये लोकल (मिरज सांगली शहर) बस से यात्रा कर सकती है वो भी अपने टीकटो पर पचास परसेंट कि छुट लेकरं । हाल हि मे राज्य सरकार द्वारा यह निर्णय लिया गया था सांगली जिले मे आज से हि इस निर्णय कि कारवाई शुरु होंगी । आम महिला और जिन महिलाओ कि उम्र पचास से पैसठ साल है वे भी इस परियोजना का लाभ उठा सकेंगी । इस परियोजना का लाभ मिरज तहसील तासगाव पलूस और वाळवा तहसील क्षेत्र की महिलाओं को अधिक होने की आशंका है । ग्रामीण भाग से शहर आने वाली महिलाएं खास तौर पर अपने कामकाज या नौकरी के लिये बस सेवा का उपयोग करने वाली महिलाएं इस परियोजना का लाभ उठा सकते है । इस से पहिले राज्य सरकार द्वारा लंबी यात्रा की बस मे यह योजना कार्यरत है अब लोकल बस मे भी महिलाओं को यह लाभ मिलेगा । इस से परिवहन निगम का घाटा कम होने और निगम की बसेस फायदे मे चलने की उम्मीद है । सांगली जिले मे मिरज शहर और सांगली शहर से लोकल बस शुरू है । जो कि तासगाव वाळवा इस्लामपूर सहित शिरोळ और नगर निगम क्षेत्र के उपनगरों मे सेवाएं प्रदान कर रही है । सांगली मिरज मे काम के लिए या नौकरी के लिए आने वाली महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिलेगा ।

















Leave a Reply