Advertisement

वाराणसी। सावन माह से पहले ही बढ़ाई जाएगी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा, लगेंगे 20 टावर वॉच लागू होगा PIDS सिस्टम सावन माह को लेकर मंदिर के आसपास की सुरक्षा की भी बढ़ाई जाएगी।

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। सावन माह से पहले ही बढ़ाई जाएगी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा, लगेंगे 20 टावर वॉच लागू होगा PIDS सिस्टम सावन माह को लेकर मंदिर के आसपास की सुरक्षा की भी बढ़ाई जाएगी।

वाराणसी। काशी इस मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों पर खास निगहबानी होगी। साथ ही श्रद्धालुओं की सहूलियत को लेकर भी विमर्श किया जाएगा। वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की सुरक्षा बढ़ाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। एडीजी सुरक्षा बहुत जल्द इस पर बैठक भी करेंगे। PIDS (परिधि घुसपैठ जांच प्रणाली) सिस्टम की तरह सुरक्षा किए जाने का प्रस्ताव है। निगरानी के लिए 20 टावर वॉच भी लगवाए जाने की योजना है। मंदिर परिसर का ओर जाने वाले वाहनों की ऑटोमेटिक स्कैनिंग भी होगी। सावन माह को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। इसको लेकर पहले से ही जिला प्रशासन तैयारियां भी कर रहा है। सुरक्षा की बारिकियों पर एडीजी सुरक्षा जिले के अधिकारियों से विमर्श भी करेंगे। साथ ही दिशा-निर्देश देंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!