Advertisement

औरैया: श्रेष्ठा योजना की परीक्षा में सागर ने पाई 488वीं रैंक।

www.satyarath.com

श्रेष्ठा योजना की परीक्षा में सागर ने पाई 488वीं रैंक:

satyarath.com

औरैया में शिक्षकों ने जताई खुशी, इस योजना की शुरूआत भारत सरकार ने दिसंबर 2021 में की थी. औरैया में भौतिकी प्रवक्ता रामेन्द्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि पुर्वा देवीदास निवासी मोहर सिंह के सुपुत्र सागर ने अन्तिम तिथि 04 अप्रैल तक आवेदन करने के पश्चात 11 मई को कानपुर के गुरुनानक मॉडल स्कूल कल्याणपुर में लिखित परीक्षा दी। बृहस्पतिवार को घोषित परिणाम में सागर ने ऑल इंडिया रैंक 488 प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि पर माता-पिता और परिवारजनों सहित विद्यालय के प्रधानाचार्य किशोर कुमार, हरेन्द्र यादव, दीपनारायण आदि शिक्षकों ने खुशी जताई है।

satyarath.com

बता दें कि इसी विद्यालय से सत्र 2023-24 में श्रेष्ठा योजना के तहत कक्षा 9 के लिए चयनित छात्रा ललिता इस समय महामाया बालिका इण्टर कॉलेज नोएडा में अध्ययन कर रही है। रामेन्द्र कुशवाहा ने बताया कि श्रेष्ठा योजना की शुरुआत भारत सरकार ने दिसंबर 2021 में की थी। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा देश के सर्वश्रेष्ठ निजी आवासीय विद्यालयों में मेधावी अनुसूचित जाति के लड़कों और लड़कियों के लिए सीटें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रेष्ठ (लक्षित क्षेत्रों में उच्च विद्यालयों में छात्रों के लिए आवासीय शिक्षा) नामक एक नई योजना को मंजूरी दी है।इस योजना के तहत कक्षा 9 व कक्षा 12 में प्रवेश के लिए छात्रों का चयन किया जाता है तथा उन्हें निशुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाती है। सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 9 व 11 में प्रवेश हेतु देशभर के प्रतिष्ठित निजी / सरकारी विद्यालयों में लगभग 3000 सीटें हैं।

रिपोर्टर – अमरेन्द्र कुमार, औरैया उत्तर प्रदेश 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!