सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर
खरीफ सीजन के लिए पंजीकृत संस्थाओं एवं आदान विक्रेताओं से ही खाद, बीज खरीदें
खरीदी सामग्री का पक्का बिल अवश्य लें
उप संचालक कृषि श्री चौरसिया की जिले के कृषकों से अपील
आगर-मालवा,/आगामी खरीफ सीजन के लिए जिले के कृषक पंजीकृत संस्थाओं एवं आदान विक्रेताओं से ही खाद एवं बीज खरीदें तथा खरीदी का पक्का बिल अवश्य लें, स्थानीय स्तर पर अपंजीकृत संस्थाओं से किसी प्रकार उर्वरक की खरीदी नहीं की जाएं, यह अपील उप संचालक कृषि श्री विजय चौरसिया ने आगर-मालवा जिले के कृषकों से की है।
उप संचालक श्री चौरसिया ने बताया कि आगामी खरीफ सीजन हेतु जिले के गांव-गांव में एजेंट सक्रिय होकर अमानक खाद उर्वरक, बीज बेचने की कोशिश करेंगे तथा किसानों को गांव में ही आकर खाद, बीज की प्री-बुकिंग करवाने आयेंगे, जो कि यह पूरी तरह से गलत है इनसे सावधान रहें
, जिससे गुणवत्ताहीन बीज उपलब्ध करवाने तथा अंकुरण नहीं होने पर किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है,
इसीलिए पंजीकृत संस्थाओं एवं आदान विक्रेताओं से खाद, बीज खरीदे जाएं
उप संचालक श्री चौरसिया ने बताया कि कोई भी एजेंट गांव में खाद एवं बीज का विक्रय करने के लिए आए कृषक इसकी सूचना कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों के मोबाईल नम्बर पर दें सकते है। इसके लिए विकासखंड आगर में (मोबा. 9009597569 ) बडौद में (मोबा. 9406645812) सुसनेर में (मोबा.7828291069) एवं नलखेड़ा (मोबा. 7745938836) पर सूचना दी जा सकती है।


















Leave a Reply