Advertisement

सुसनेर – एक माह से संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

एक माह से संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

 

सुसनेर। गुरुवार को देर शाम खेल एवं कल्याण द्वारा विगत एक माह से संचालित ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह कलारिया, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कावल ,सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया , पीरुलाल गायरी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी, पुलिस विभाग से सुरेन्द्र यादव शामिल हुए। सभी उपस्थित अतिथियों द्वारा उपस्थित प्रशिक्षार्थी बच्चों को खेलों के प्रति जागरूकता हेतु उद्बोधन दिया गया। विकासखंड खेल समन्वयक सोनु पाटीदार ने खेल विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं पर संक्षिप्त में प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों में प्रशिक्षण ले रहे सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा टी शर्ट एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।इस अवसर पर उड़ान एकेडमी के अनिल सिरोलिया, सामुदायिक संगठक जगदीश परमार, सहित अधिक संख्या में बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एमआरसी ओमप्रकाश पाटीदार ने किया।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!