अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी। तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे नरेन्द्र मोदी ने जीआई विशेषज्ञ डा. रजनीकांत से मुलाकात की।

वाराणसी। काशी दौरे पर तीसरी बार सांसद चुने जाने पर और प्रधाममंत्री बनने के बाद उन्होंने जीआई विशेषज्ञ डा. रजनीकांत से उनकी उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पीएम काशीवासियों का आभार जताने के लिए आए थे। उन्होंने किसान सम्मेलन को संबोधित किया। वहीं पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त किसानों के खाते में भेजी।वाराणसी आगमन के दौरान पीएम से डा. रजनीकांत की मुलाकात हुई। जीआई विशेषज्ञ ने बताया कि पीएम से मिलकर काशी व देश की जीआई उपलब्धियों का बारे में बताते हुए काफी गर्व महसूस हुआ।














Leave a Reply