Advertisement

बीकानेर-वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर में लगातार हो रही वन्यजीवों एवं पक्षियों की मौतों तथा वन विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के खिलाफ, उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ वन विभाग के रेस्क्यू सेंटर में लगातार वन्यजीवों एवं पक्षियों की हो रही मौतों और अधिकारियों व कर्मचारियों के लापरवाही के खिलाफ आज वन्य जीव प्रेमियों द्वारा उपखंड कार्यालय में आक्रोश व्यक्त किया गया एवं उपखंड अधिकारी उमा मित्तल को ज्ञापन देखकर व्यवस्थाओं में सुधार करने एवं दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की। इस दौरान सक्रिय युवा आनंद जोशी ने बताया कि सेवादार वन्य क्षेत्र एवं खेतों में घायल होने वाले वन्यजीवों व पक्षियों को यहां रेस्क्यू सेंटर तक पहुंचाते हैं लेकिन रेस्क्यू सेंटर में लाने के बाद यहां ना इलाज की व्यवस्था है ना ही उनके देखरेख व चारे पानी की कोई व्यवस्था की जाती है जिससे कुछ दिनों बाद उनकी मौत हो जाती है। इन सभी का कारण यहां के कर्मचारी और अधिकारियों की उदासीनता है। इस दौरान महेंद्र राजपूत, सुनील सातलेरा, ओमसिंह राजपुरोहित, विजय सिंह, राकेश कुमार मौजुद रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!