Advertisement

फूलमाली परगना जीरापुर, खिलचीपुर क्षेत्र की महापंचायत बैठकका हुआ आयोजन

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज
मनोज कुमार माली सुसनेर से

फूलमाली परगना जीरापुर, खिलचीपुर क्षेत्र की महापंचायत बैठकका हुआ आयोजन

श्री अजय मालाकार आम सहमति से बने जीरापुर खिलचीपुर क्षेत्र की परगना पंचायत अध्यक्ष

जीरापुर/// फूलमाली समाज जीरापुर खिलचीपुर क्षेत्र की परगना पंचायत के गठन एवं क्षेत्र में एक समाज एक नियम आधारित फूलमाली महापंचायत परगना बनाने के लिए बड़ी क्षेत्रिय बैठक का आयोजन सोमवार को डग रोड स्थित हनुमान मंदिर किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि फूल माली महापंचायत प्रदेश महामंत्री श्री ओम प्रकाश पुष्पद सारंगपुर फूल माली समाज महापंचायत संयुक्त क्षेत्र मध्य प्रदेश राजस्थान के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार माली सोयत एवं अध्यक्षता – मोहनलाल वर्मा (पुष्पद) जीरापुर पूर्व सचिव संयुक्त फूलमाली समाज मुल्की पंचायत क्षेत्र म.प्र., राजस्थान फूल माली समाज सोशल ग्रुप प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेंद्र पुष्पद सहित अन्य अतिथियों द्वारा समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने सामाजिक संगठन को मजबूत बनाने समाज को शिक्षित एवं समृद्ध शाली बनाने समाज की फिजूल खर्ची को रोकने के लिए अपने-अपने विचार विस्तार से प्रगट किया साथ ही समाज को एक मजबूत मंच देने बैठक में समिति का गठन एवं विस्तार भी किया गया। बैठक मे खिलचीपुर पंचायत द्वारा श्री मोहनलाल बर्मा(पुष्पद) का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया। श्री वर्मा द्वारा असमर्थता व्यक्त करने के बाद उनके द्वारा *श्री अजय मालाकार जीरापुर का नाम प्रस्तावित किया गया जिसका समर्थन मानपुरा, बांगपुरा, लखोनी, खिलचीपुर, झाड़‌मऊ मोहन छापीहेडा करणपुरा सहित सभी पंचायतों द्वारा किया गया सर्वानुमति से श्री अजय मालाकार को जीरापुर खिलचीपुर क्षेत्र की परगना पंचायत का अध्यक्ष बनाया गया । संरक्षक श्री मोहनलाल वर्मा उपाध्याम – श्री मनोज मालाकार खिलचीपुर, श्री सुरेश मालाकार लखोनी सचिव- श्री भगवान सिह मालाकार मानपुरा, सह सचिव – श्री दीपक पुष्पद जीरापुर, कोषाध्यक्ष – श्री जगदीश मालाकार गागोरनी, सहकोषाधक्ष- श्री लालचन्द मालाकार पीपल्याकुल्मी
परामर्शदाता – श्री बद्रीलाल पटेल जीरापुर, श्री भालनलाल, श्री मोहन नारायणसिह , मानपुरा श्री दिनेश पुष्पद, श्री नरेन्द्र पुष्पद को बनाया गया, संचालन श्री विमल मालाकार जिला उपाध्यक्ष फूलमाली सोशल उत्थान समिति ने किया आभार श्री अजय मालाकार ने माना। इस दोरान बैठक मे मानपुरा, बांगपुरा, लखोनी, खिलचीपुर, झाड़‌मऊ, मोहन छापीहेडा, करणपुरा जीरापुर, पीपल्या कुल्मी, गागोरनी सहित गांव की पंचायतों के समाज जन उपस्थित थे।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!