Advertisement

सुसनेर में नगर परिषद एवं जनसहयोग से हो रहा जल स्रोतों का गहरीकरण*

http://satyarath.com/

सोमवार
सत्यार्थ न्यूज़

मनोज कुमार मालीसुसनेर

*जल गंगा संवर्धन अभियान

सुसनेर में नगर परिषद एवं जनसहयोग से हो रहा जल स्रोतों का गहरीकरण*

 

सुसनेर। मध्य प्रदेश शासन की मंशानुसार एवं कलेक्टर राघवेंद्रसिंह के निर्देश पर नगर परिषद सुसनेर में सीएमओ ओपी नागर के मार्गदर्शन विगत 5 जून से रविवार 16 जून गंगा दशहरा तक जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित हो रहा है। अभियान के अन्तर्गत जल के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु व्यापक स्तर पर नगर परिषद सुसनेर सीएमओ ओपी नागर द्वारा अपने कर्मचारियों के साथ साथ जनसहयोग से भी अभियान के अंतगर्त कार्य किये जा रहे है। नगरीय क्षेत्र सुसनेर के विभिन्न स्थानों पर पंद्रह ही वार्डो में स्थित स्टॉप डेम, कुंआ, बावड़ी, नदी तालाब की मरम्मत, गहरीकरण एवं साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। उक्त कार्यां में नगर के नागरीक सहभागिता कर श्रमदान कर रहे है।
शनिवार को भी नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा जगह-जगह जल स्रोतों का गहरीकरण किया गया। जिससे की जन स्रोतों की जल भराव क्षमता में वृद्धि हो सकें, वर्ष भर लोगों को जल उपलब्ध हो सकें। साथ ही सीएमओ श्री नागर द्वारा नगर के नागरिकों को बारिश के पानी से जल स्रोतों को रिचार्ज करने एवं भूमिगत जल स्तर बढ़ाने के उदेदश्य से रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण करवाने हेतु जागरूक कर प्रेरित किया गया।

जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर परिषद सुसनेर द्वारा चलाया गया सफाई अभियान
शनिवार 15 जून को भी अभियान के अंतगर्त सीएमओ ओपी नागर ने स्पॉट पर खड़े रहकर नगर परिषद सुसनेर के वार्ड क्रमांक 9 नरबदिया नाला के पास स्थित बावड़ी की जन सहयोग से सफाई का कार्य करवाया गया। तथा मेला ग्राउंड स्थित नीलकंठेश्वर मंदिर के पास कंठाल नदी पर स्थित घाट की सफाई एवं नदी के अंदर सफाई कार्य करवाया गया साथ ही कल सोमवार 17 जून को ईद का त्यौहार होने से नगर परिषद के वार्ड 2 में स्थित ईदगाह का सफाई कार्य करवाया गया। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओपी नागर, नगर परिषद के स्टोर शाखा प्रभारी अखलाक खान, इंजीनियर अरविंद सिंह बघेल उपयंत्री, राजस्व निरीक्षक रामेश्वर माली, हरीनारायण कलोसिया, एहसान खान मेट उपस्थित थे।
चित्र 1 : सुसनेर सीएमओ ओपी नागर स्पॉट पर खड़े रहकर अभियान के अंतगर्त नीलकंठेश्वर महादेव के समीप नदी की सफाई करवाते हुए।
चित्र 2 : अभियान के अंतगर्त नगर के विभिन्न वार्डो की नालियों की सफाई करते हुए नगर परिषद कर्मी।
चित्र 3, 4 व 5 : नारबदिया नाले के कुवे की सफाई करते हुए नागरिक।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!