बहराइच आगामी 21 जून को योग दिवस के अवसर पर शिक्षास्थली फाउंडेशन योग के महत्व पर एक परिचर्चा का आयोजन कराएगा, जिसमें जिले के विभिन्न योग प्रशिक्षकों को समाज में उनके द्वारा किए गए योग के प्रचार प्रसार के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जाएगा, जिससे लोगों में योग के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य की पूर्ति हो सकेगी, इस अवसर पर योग एवं प्राणायाम को की विधिवत जानकारी भी लोगों को दी जाएगी, जिससे वह योग के द्वारा अपने मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को किस प्रकार बेहतर बनाया जा सकता है इसके बारे में जान सकेंगे, इसी क्रम में शिक्षास्थली फाउंडेशन के द्वारा योग दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सत्यभूषण सिंह होंगे, और कार्यक्रम के आयोजन और सारी गतिविधियों की जानकारी उन्हीं के द्वारा दी जाएगी।
Leave a Reply