Advertisement

वाराणसी पहुंचे सीएम योगी ने काशी पुराधिपति के दरबार में लगाई हाजिरी, विधि-विधान से किया दर्शन पूजन

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्यूज वाराणसी
वाराणसी पहुंचे सीएम योगी ने काशी पुराधिपति के दरबार में लगाई हाजिरी, विधि-विधान से किया दर्शन पूजन

।वाराणसी। दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे सीएम योगी ने बाबा श्री काशी विश्वनाथ का दर्शन पूजन किया। उन्होंने बाबा का विधि-विधान से अभिषेक कर विश्व के कल्याण की कामना की। बता दें कि लोकसभा चुनाव के सकुशल संपन्न होने के उपरांत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह पहला काशी दौरा है। सीएम ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट द्वारा देश-विदेश से आने वाले शिवभक्तों के लिए गर्मी को लेकर किये गये प्रबंधों की भी जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। योगी आदित्यनाथ आगामी 18 जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संभावित काशी दौरे की तैयारियों की समीक्षा करने वाराणसी पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने सर्किट हाउस में वाराणसी मंडल और जिले के अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक करके कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!