Advertisement

सुसनेर – वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी परिवहन करने पर ट्रैक्टर-टॉली जप्त

http://satyarath.com/

सत्यार्थ न्यूज़
मनोज कुमार माली सुसनेर

वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी परिवहन करने पर ट्रैक्टर-टॉली जप्त

 

ग्राम महुडिया से देव गुराडिया मार्ग पर 11 जून को महिन्द्रा लाल कलर का ट्रेक्टर-ट्राल से खैर की लकडी का अवैध परिवहन करने पर जप्त किया गया।
आगर-मालवा, 12 जून/ वन मंडलाधिकारी शाजापुर मंयक चांदीवाल, एसडीओ जामसिंह मुवेल के मार्गदर्शन एवं लक्ष्मीनारायण चौधरी वन परिक्षेत्र अधिकारी आगर के निर्देशन में बीट बापचा के अंतर्गत ग्राम महुडिया से देव गुराडिया मार्ग पर 11 जून को महिन्द्रा लाल कलर का ट्रेक्टर-ट्राली से खैर की लकडी का अवैध परिवहन करने पर जप्त किया गया
जप्ती के दौरान आरोपी दानिस पिता वहीद खां निवासी लसुल्डिया केलवा तहसील नलखेड़ा जिला आगर मालवा के विरूद्व अवैध रूप से काष्ट का परिवहन करने पर म.प्र. वनोपज व्यापार विनि.अधि. 1969 की धारा 2, 5, 15, 16 का उल्लंघन के तहत् प्रकरण पंजीबद्व किया गया। प्रकरण की कार्यवाही में लाखनसिंह उप वनक्षेत्रपाल, नरेन्द्र सक्सेना वनरक्षक, पदम परमार वनरक्षक, राकेश कुम्भकार वनरक्षक की सराहनीय भूमिका रही।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!