Advertisement

बीकानेर-पढ़े जिले व आस-पास की खबरें एक साथ एक क्लिक में

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

1.कार व डंपर की आमने-सामने भिड़ंत में दो जने घायल
👉लूणकरनसर-श्रीडूंगरगढ़ सड़क मार्ग पर बुधवार रात को एक कार व डपर की आमने-सामने हुई भिड़न्त में कार में सवार दो जने घायल हो गया। जिसे 108 एम्बुलेंस की मदद से लूणकरनसर सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक लूणकरनसर के ग्राम डूडीवाली निवासी मंगलाराम पुत्र रामरतन व बाबूलाल पुत्र रामलाल बुधवार रात करीब पौने 9 बजे लाडनूं से कार में सवार होकर अपने गांव आ रहे थे। इस दौरान कालू से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कार की सामने से आ रहे डपर से भिड़न्त हो गई। हादसे में कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया तथा युवक मंगलाराम (26) व बाबूलाल (25) घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद 108 एम्बुलेंस के ईएमटी रामलाल गोदारा व चालक रोहिताश ने प्राथमिक उपचार के बाद लूणकरनसर सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई तथा मंगलाराम को बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है।
2.बीकानेर में इस जगह दुकान पर दबिश देकर जब्त किए नकली फैविक्विक के पाउच👉 नकली फैविक्विक बेचने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने हनुमान जी मंदिर के पास फड बाजार में अरोड़ा जनरल स्टोर पर दबिश देकर पिडिलाइट इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के फेविक्विक के मार्क लगे करीब 600 पाऊच जब्त किए। पुलिस ने कॉपी राइट अधिनियम के तहत पवनपुरी के रहने वाले विशाल कुमार पुत्र अशोक कुमार अरोड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
3.बीकानरे से बड़ी खबरः नहर में मिला युवक का शव, हत्या आशंका👉बीकानेर के खाजूवाला एरिया में इंदिरा गांधी नहर में एक युवक का शव मिला है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने मारकर उसे नहर में फेंक दिया है। मृतक के आधे सिर के बाल कटे हुए हैं और जगह-जगह चोट के निशान है। अनूपगढ़ शाखा की केजेडी नहर में ये शव मिला है। जिसे ग्रामीणों व पुलिस के सहयोग से बाहर निकाला गया। शव को खाजूवाला के सरकारी अस्पताल की मॉच्यूरी में रखा गया। परिजनों के पहुंचने पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव के फोटो आस-पास के सभी पुलिस थानों में भेजे गए हैं ताकि लापता की गुमशुदगी दर्ज होने पर पता चल सकें। सिर से खून निकलने से प्रतीत हो रहा है कि उसके बाल काटे गए हैं और सिर पर हमला किया गया। हालांकि पुलिस ने अब तक हत्या जैसे कोई संकेत नहीं दिए हैं। मृतक की पहचान होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फिलहाल मृतक के परिवार इंतजार ही कर रही है। ये भी स्पष्ट नहीं हो रहा है कि शव कहां से बहते हुए यहां पहुंचा है। नहर काफी पीछे से खाजूवाला तक आती है। ऐसे में गंगानगर के थानों में भी इसकी सूचना दी गई है।
4.आपत्तिजनक स्थिति में युवक युवतियों को पकड़ा,👉
बीकानेर। शहर में अवैध रुप से सैकड़ों स्पा सेंटर चल रहे है। जिसकी जानकारी पुलिस को होने के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है। खुलासा ने लगातार इस पर खबरे प्रसारित की है कि शहर में अवैध स्पा सेंटरों पर अनैतिक काम होते हैआखिर में पुलिस जागी और गुरुवार को कोटगेट थाना इलाके में स्थित हिरालाल मॉल दो स्पा सेंटरों में पुलिस ने दबिश देकर 6 लड़कियों व 7 लडक़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने पकड़ा। सीओ श्रवणदास व कोटगेट थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। कार्यवाही में मुख्य भूमिका सोनू शर्मा की रही। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर पर पिछले काफी दिनों से अनैतिक काम हो रहा है और जिसकी पुष्टि आज सुबह पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर की। पुष्टि होने के बाद पुलिस दल ने यहां छापेमारी कर १३ जनों को आपत्तिजनक हालत में पड़ा। पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत कार्यवाहा का जाएगी। अभी भी कुछ लड्डुक्के लड़कियों इसमें है। इस पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी तो मौके से लडक़े व लड़कियों को दबोचा है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामान को भी जब्त किया है।
5.स्वर्ण व्यवसायी से पेमेंट देने का वादा कर हड़पे 29 लाख👉स्वर्ण व्यवसायी के साथ पेमेंट के नाम पर 29 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में पाबूबारी के अंदर रहने वाले नथमल सोनी पुत्र बजरंगलाल सोनी ने कोचरो के चौक के रहने वाले दलपत, नितीन व कोलकाता के रहने वाले जयंती लाल उर्फ जैकी, श्यामसुंदर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना प्रार्थी के घर पाबूबारी की है। प्रार्थी ने बताया कि वह जेवरात का काम करता है। जिसके चलते उसकी एक पार्टी कोलकाता की थी। जिसे 29 लाख का नकद पैमेंट करना था। आरोपियों ने उसे बीकानेर से पैसे ले लिए और वादा किया की पार्टी के पास पैसे पहुंच जाएंगे। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी करते हुए पैसों का गबन कर लिया और पार्टी को पैसे नहीं दिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी की और से अधिवक्ता संतोष ने पैरवी की और न्यायालय के आदेश से मुकदमा दर्ज करवाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!