13.6.2024 गुरुवार सत्यार्थ न्यूज़ मनोज कुमार माली सुसनेर
जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्यों का निरीक्षण
सुसनेर जनपद क्षेत्र गांवों में जल गंगा संवर्धन
सुसनेर जनपद पंचायत में नदी, नालों और जल संरचनाओं, तालाब, झील, कुंआ, बावड़ी आदि
आगर-मालवा, 12 जून/ जल गंगा संवर्धन अभियान अन्तर्गत जनपद पंचायत सुसनेर में नदी, नालों और जल संरचनाओं, तालाब, झील, कुंआ, बावड़ी आदि के संरक्षण, पुनर्जीवन के लिए गहरीकरण, मरम्मत एवं साफ-सफाई का कार्य व्यापक स्तर पर जनसहयोग से किया जा रहा है।
कार्यपालन यंत्री श्री अभिषेक यादव द्वारा बुधवार को सुसनेर जनपद क्षेत्र गांवों में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत करवाए जा रहे कार्यों का निरीक्षण कर कार्यां को गुणवत्तापूर्ण समय-सीमा में पूर्ण करवाने के निर्देश दिए।
Leave a Reply