Advertisement

ललितपुर मुनीम लूटकांड के 2 आरोपी मुठभेड़ में गिरफ़्तार,सोरई गांव में छिपे थे बदमाश,ग्राम कडेसराकलां के निकले

www. Satyarath.com

रिपोर्ट ललित नामदेव

दि 11/06/2024

जिला ललितmm,

मुनीम लूटकांड के 2 आरोपी hi में गिरफ़्तार,सोरई गांव में छिपे थे बदमाश,ग्राम कडेसराकलां के निकले

www. Satyarath.comललितपुर । सोमवार की दोपहर राजमार्ग 44 ग्राम हर्षपुर तिगैला के समीप किराना कारोबारी की उधारी का रूपया लेकर तालबेहट आ रहे मुनीम के साथ दो नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर लूट की बारदात को अंजाम दिया था। इस दुस्साहस घटना के बाद डीआईजी झांसी और पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जल्द बारदात के खुलासे को आधा दर्जन टीमें गठित कर दी थी। जिसके बाद पुलिस टीमें बदमाशों की सुराख में लग गई थी।

पुलिस अधीक्षक मुहम्मद मुस्ताक के निर्देशन और सीओ सदर अभय नारायण, सीओ तालबेहट कुलदीप कुमार के निर्देशन में एसओजी, सर्विलांश टीम, जखौरा पुलिस टीम समेत करीब आधा दर्जन टीमों को लूट के खुलासे में लगाया गया था। पुलिस टीमें मंगलवार को लुटरों की तलाश कर रही थी। तभी जखौरा पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट के आरोपी जखौरा क्षेत्र के ग्राम सोरई में छुपे है। इसके बाद जखौरा पुलिस टीम ने आलाधिकारियों को सूचना दे कर सोरई ग्राम में दबिश दी। जहां छिपे बदमाशों ने पुलिस टीम को देख कर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीमों ने बदमाशों की धेराबंदी की। जिस पर बदमाशों ने फिर फायरिंग की। बचाव में पुलिस टीम ने बदमाशों का हाफ एनकाउंटर कर दिया। जिसमें बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को लेकर पुलिस अस्पताल गई। बदमाशोंं के नाम अवधेश कुशवाहा और जितेन्द्र कुशवाहा निवासी ग्राम कडेसराकलां बताए गए। पुलिस टीम में सीओ सदर अभय नारायण, सीओ तालबेहट कुलदीप कुमार, थानाध्यक्ष जखौरा मनोज मिश्रा, चौकी बाँसी पुलिस टीम , एसओजी टीम शामिल रही।

*सत्यार्थ न्यूज से संवाददाता ललित नामदेव की रिपोर्ट*

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!