Advertisement

वाराणसी । मोदी के तीसरी बार पीएम बनाए जाने से भाजपाई गदगद, विजय जुलूस निकालकर बांटी मिठाई 

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज वाराणसी
वाराणसी । मोदी के तीसरी बार पीएम बनाए जाने से भाजपाई गदगद, विजय जुलूस निकालकर बांटी मिठाई

वाराणसी। नरेन्द्र मोदी के तीसरी बार पीएम बनाए जाने से भाजपाइयों में खुशी का माहौल है। जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा के नेतृत्व में विजय जुलूस निकाला। इस दौरान एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस अमलेशपुर से शुरू होकर अखरी चौराहा होते हुए पानी टंकी से होते हुए पुनः अवलेशपुर जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामना दी। जुलूस के समापन पर मिठाई बांटी गई। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया व हार्दिक बधाई दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!