जितेन्द्र गौड़
बिरला ने लगातार तीसरी बार जीत की लगाई हैट्रिक
बूंदी, लाखेरी – कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ओम बिरला की जीत का जश्न पटाखे चलाकर, लड्डू बांटकर जीत की खुशियाँ मनाई।
कोटा बूंदी लोकसभा से ओम बिरला ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद गुंजल को करीब 40877 मतो से हराया, आपको बता दे कि पूर्व लोकसभा स्पीकर लगातार तीसरी बार कोटा बूंदी लोकसभा से सांसद बने हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह छाया रहा है, सुबह से मतगणना स्थल पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटी हुई थी। चुनाव आयोग द्वारा जैसे ही ओम बिरला की जीत की घोषणा हुई तो कार्यकर्ताओं में जोश भर गया और जिंदाबाद के नारे लगाने लग गए और एक दूसरे को लड्डू बांटकर खुशियाँ मनाई, पटाखे चलाए गए। लाखेरी कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिरला की जीत पर लड्डू बांटे। संसदीय के संपूर्ण क्षेत्र में बिरला की जीत से कार्यकर्ताओं में जोश भर गया। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष राधिका सोनी के नेतृत्व में बाॅटम में महिला कार्यकर्ताओं द्वारा बिरला की जीत पर पटाखे चलाकर खुशियाँ मनाई, इस दौरान पूर्व मण्डल अध्यक्ष कृष्णा सैनी, महामंत्री संध्या वैष्णव, यशोदा चौहान, खानी पारेता, योगिता सैनी, एमपी सिंह सहित अनेक महिला कार्यकर्ता एवं पुरुषोत्तम सोनी, हेमराज सैनी, माधव सोनी, भगवान सैनी, अनिल शर्मा, टिंकू, प्रवीण आदि भाजपा कार्यकर्ता मोजूद रहे। जाड़ला गांव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की जीत की हैट्रिक की खुशी में भाजयुमो जिला कार्यकारिणी सदस्य बून्दी गिरिराज मीणा जाड़ला ने कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी करके ख़ुशी जाहिर की।
हाईप्रोफाइल शीट रही थी कोटा बूंदी
कोटा बूंदी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के चुनाव लड़ने से यह सीट हाईप्रोफाइल शीट शुमार हो गई थी। बिरला यहाँ से लगातार तीसरी बार चुनाव मेदान में उतरे, जबकि कांग्रेस ने आखिर समय में पार्टी में शामिल प्रहलाद गुंजल पर दांव खेला था, जो सफल नहीं हुआ और लगातार बिरला ने तीसरी बार चुनाव जीत कर जनता का मन जीत लिया।


















Leave a Reply