Advertisement

वाराणसी । एयरपोर्ट वाराणसी विमान में बम की सूचना से बाबतपुर एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी, कराई इमरजेंसी लैंडिंग

अंकुर कुमार पाण्डेय
रिपोर्ट सत्यार्थ न्युज वाराणसी
वाराणसी । एयरपोर्ट वाराणसी विमान में बम की सूचना से बाबतपुर एयरपोर्ट पर मची अफरातफरी, कराई इमरजेंसी लैंडिंग

वाराणसी। लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो एयरलाइंस के विमान में बम की सूचना से अफरातफरी मच गई। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। काफी छानबीन के बाद भी जब कुछ नहीं मिला तो विमान ने दिल्ली से उड़ान भरी। इंडिगो के विमान ने वाराणसी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए 4:45 बजे उड़ान भरी। इसके बाद टर्मिनल मैनेजर को फोन आया कि मेरे पति इंडिगो के विमान में वाराणसी से दिल्ली की यात्रा कर रहे हैं। विमान में बम है, मेरे पति की जान खतरे में हैं जान बचा लीजिए। इतना सुनते ही एयरपोर्ट अधिकारियों में खलबली मच गई। एयरपोर्ट अधिकारियों सहित सीआईएसएफ के जवान सक्रिय हो गए। विमान हवा में चक्कर लगाने लगभग आधे घंटे बाद एयरपोर्ट पर लैंड किया। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद बम निरोधक दस्ते ने जांच की। वहीं सीआईएसएफ के जवानों ने भी जांच-पड़ताल की, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। इसके बाद विमान ने दोबारा दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!