रिपोर्टर का नाम – देवेन्द्र पंडियार
जिला – मंदसौर
शिवना शुद्धि को लेकर संयुक्त मजदूर यूनियन संघ की तरफ से मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन
संयुक्त मजदूर यूनियन संघ की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष वकील बंजारा जी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी को एक ज्ञापन दिया जिसमें मंदसौर की शिवना नदी जो कि काफी गंदगी का सामना कर रही है और जलकुंभी की समस्या भी है इसको लेकर 27 करोड़ का बजट भी पास हुआ लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल पाया है और मंदसौर पशुपतिनाथ मंदिर के समीप यह नदी है जिससे की श्रद्धालुओं की भी बड़ी गहरी आस्था इस नदी के साथ जुड़ी हुई है ऐसे में शिवना नदी की दुर्दशा को दुरस्त किया जाना चाहिए और प्रशासनिक अधिकारियों को भी इस और ध्यान देना चाहिए इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से भी संयुक्त मजदूर यूनियन प्रदेश अध्यक्ष वकील बंजारा ने मुलाकात की और उन्हें शिवना शुद्धि करण को लेकर अनुरोध किया कि शिवना नदी हमारी गंगा मां की तरह है और मंदसौर के लिए जीवन दायिनी है और शिवना का जल शुद्ध हो यही अभिलाषा की जाती है।


















Leave a Reply