Advertisement

सारण पुलिस ने भोजपुरी गायक रेणु कुमार यादव को सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया

सम्पादक प्रदीप कुमार राय जिला सारण

सारण पुलिस ने भोजपुरी गायक रेणु कुमार यादव को सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण देने के आरोप में गिरफ्तार किया

सारण में लोकसभा चुनाव के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में सारण पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने वाले संतोष रेनू यादव को गिरफ्तार किया है। पटना 90 फीट सिपारा स्थित घर  से सारण पुलिस की विशेष टीम ने संतोष रेनू यादव की गिरफ्तारी की है। सारण एसपी डॉ कुमार आशीष ने इसकी पुष्टि की है।

बता दें कि 21 मई को नगर थाना क्षेत्र के भिखारी चौक बड़ा तेलपा स्थित भाजपा समर्थकों के द्वारा 3 राजद समर्थकों को गोली मारी गयी थी। जिसमे एक राजद समर्थक चंदन राय की मौत हो गयी थी। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है।

इस घटना के बाद पुलिस ने अलग अलग 7 प्राथमिकी दर्ज की है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान देने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसी मामले में पुलिस ने संतोष रेनू यादव को गिरफ्तार किया है।

एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि संतोष रेनू यादव के खिलाफ सारण जिले में दो अलग अलग प्राथमिकी दर्ज है। उसके द्वारा लगातार सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयान दिया जा रहा था जिससे माहौल खराब हो सकता है। जाति विशेष के खिलाफ बयान दें रहा था। पुलिस ने पटना से उसकी गिरफ्तारी की है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!