Advertisement

विदिशा-अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर होगी सख्त कार्यवाही। संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने वीसी के माध्यम से दिए निर्देश।

http://satyarath.com/

रिपोर्टर मचल सिंह सत्यार्थ न्यूज़

लोकेशन विदिशा मध्य प्रदेश

मो.7725863897

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर होगी सख्त कार्यवाही।
संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने वीसी के माध्यम से दिए निर्देश।


संभाग के किसी भी जिले में कहीं भी न तो खनिज का अवैध उत्खनन हो और ना ही परिवहन हो। ऐसा पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी। शासन इस संबंध में अत्यंत गंभीर है। सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, खनिज अधिकारी संयुक्त दल बनाकर तत्परता के साथ कार्यवाही करें। जिलों में आवश्यकतानुसार नाके स्थापित किए जाकर कड़ी निगरानी रखी जाये। अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन का एक भी मामला नहीं आना चाहिए।
संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने आज भोपाल एवं नर्मदापुरम संभाग के अधिकारियों की संयुक्त वीसी लेकर ये निर्देश दिए। आईजी श्री अभय कुमार ने भी इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। सभी जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, खनिज अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त डॉ. पवन शर्मा ने निर्देश दिए कि सभी खनिज खदानों पर कड़ी चैकसी रखी जाये जिससे कि उन्हें दिए गए लायसेंस अनुसार ही निर्धारित क्षेत्र से निर्धारित मात्रा में ही खनिज का उत्खनन हो। कहीं भी इनस्ट्रीम माइनिंग (नदी के अंदर से उत्खनन) नहीं होनी चाहिए। खदानों का वीडियो सर्विलेंस भी किया जाए। होशंगाबाद एवं सीहोर जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सभी जिलों के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्यवाही करें।
संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि बिना खनिज विभाग की टीपी के कोई भी खनिज परिवहन ना हो। किसी भी डंपर, ट्रेक्टर अथवा अन्य वाहन द्वारा अवैध परिवहन न हो, इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाये। आईजी श्री अभय सिंह ने निर्देश दिए कि इस संबंध में पुलिस एवं राजस्व विभाग का संयुक्त दल कार्यवाही करे।
संभागायुक्त द्वारा आयोजित वीडियो कांफ्रेसिंग के दौरान कलेक्टर चेम्बर में कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य के साथ-साथ अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर और जिला खनिज अधिकारी श्री मेहताब सिंह रावत भी उपस्थित रहें

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!