Advertisement

गाडरवारा – आपरेशन मुस्कान” के तहत थाना गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,

http://satyarath.com/

अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज गाडरवारा

 

आपरेशन मुस्कान” के तहत थाना गाडरवारा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,
16 वर्षीय नाबालिक बालिका को भोपाल से किया गया दस्तयाब

 

गाडरवारा l पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित कर जिला अंतर्गत अपहृत नाबालिग बालिकाओं के प्रकरणों की समीक्षा उपरान्त नाबालिग बालिकाओं की पतासाजी कर दस्तयाब करने हेतु “आपरेशन मुस्कान” चलाया जाकर जिला अंर्तगत अपहरण के प्रकरणों में कार्यवाही हेतु विशेष टीमों का गठन किया जाकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे । प्रार्थी द्वारा दिनांक 17/04/2024 को थाना गाडरवारा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय लड़की बिना बताए कहीं चली गयी है । आस-पास एवं अन्य रिश्तेदारों के यहां बहुत तलाश करने पर भी उसका कोई पता नहीं चला है । प्रार्थी द्वारा आशंका व्यक्त की गई कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है । प्रार्थी की रिपोर्ट थाना में अपराध क्रमांक 393/2024 धारा 363 भारतीय दंड विधान का कायम कर विवेचना में लिया गया ।

अपहृत 16 वर्षीय नाबालिक बालिका को गुजरात से किया गया दस्तयाब:- नाबालिक बालिका की तलाश हेतु गठित की गयी टीम द्वारा स्थानीय स्तर पर पतासाजी उपरान्त जानकारी प्राप्त करने हेतु तकनीकी माध्यमों से जानकारी प्राप्त की गयी एवं क्षेत्रीय मुखबिरों को सक्रीय किया गया । जिसके परिणामस्वरुप सूचना प्राप्त हुई कि उक्त अपहृता भोपाल में हैं । सूचना प्राप्त होते ही तत्काल पुलिस टीम द्वारा अमरोहा थाना बागसेवनिया भोपाल पहुँचकर अपहृता को दिनांक 25/05/2024 को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई ।

नाबालिक बालिका की तलाश एवं पतासाजी में इनकी रही मुख्य भूमिका :- अपहृत नाबालिक बालिका की दस्तयाबी में एस.डी.ओ.पी. गाडरवारा रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गाडरवारा निरीक्षक उमेश तिवारी के साथ चौकी प्रभारी सालीचौका उप निरीक्षक अभिषेक पटेल,उप निरीक्षक मनीषा लिल्हारे,सहायक उप निरीक्षक अंतराम चौरसिया,आरक्षक जमना रजक,आरक्षक सुधांशु त्रिपाठी,आरक्षक हरिशंकर पटवा,आरक्षक धारा सिंह,महिला आरक्षक गीता अग्रवाल,नेहा पटेल की सराहनीय भूमिका रही है l ।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!